3 items
आइए शुद्ध हिन्दी प्रयोग करे हिन्दी भारत की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी के सर्वाधिक शब्द संस्कृत से आये है, इसलिए ऐसे शब्द भारत की अन्य भाषाओं में भी मिलेंगे। जैसे की “स्त्री”, “पुरुष”, “समय”, “देश” आदि सामान्य उपयोग में आने वाले शब्द अन्य भारतीय भाषाओँ में भी इसी रूप में मिलेंगे। इस कारण एक भारतीय, जिसकी मातृभाषा हिन्दी नहीं है, उसे हिन्दी सीखना कठिन नहीं लगता। दुर्भाग्य से आज जो भाषा लोग बोलते है उसमे बहुत सारे विदेशी शब्द प्रयोग होते है। क्योंकि यह शब्द भारतीय भाषा से बहुत अलग होते होते है, जिसे एक भारतीय को समझना कठिन होता है। उदाहरणरूप ऊपर लिखे शब्दों के के स्थान पर यदि हम “औरत”, “मर्द”, “वक्त”, “मुल्क” का प्रयोग करे तो इसे वे सरलता से नहीं समझ पाएंगे। “हिन्दी गर्व” के माध्यम से आप ऐसे विदेशी शब्दों को पहचान पाएंगे एवं उसके हिन्दी पर्याय भी जान पाएंगे। जब आप कोई पृष्ठ पर है, और उस पृष्ठ में विदेशी शब्द देवनागरी में लिखे है, तब हिन्दी गर्व आपको बताएगा के उस पृष्ठ में कितने विदेशी शब्द है।
rating_count is the Chrome Web Store ratings count, not a written-review count.